बिग ब्रेकिंग–ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 24.70 लाख की ठगी: एसटीएफ कुमाऊं ने गदरपुर से आरोपी दबोचा…

FB_IMG_1772460928586
खबर शेयर करें -

 

 

ऊधम सिंह नगर– उत्तराखंड को साइबर अपराध मुक्त बनाने के अभियान के तहत उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की साइबर थाना कुमाऊं पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उससे मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2025 में ऊधम सिंह नगर निवासी एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उसे व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर स्वयं को “Hantec Market Trading Company” का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

पीड़ित को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया, जहां पहले से जुड़े लोग अपने निवेश पर हुए कथित मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा करते थे। भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 24.70 लाख रुपये जमा करा लिए।

 

निवेश की गई रकम को फर्जी एप्लीकेशन के डैशबोर्ड पर भारी लाभ के साथ दिखाया जाता था, ताकि पीड़ित को ठगी का संदेह न हो।

 

 

जांच में सामने आया कि ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों में मात्र 4-5 माह के भीतर करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ। इन खातों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं। अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने लाभार्थी खाता धारक आरोपी मलकीत सिंह (36 वर्ष), निवासी ग्राम बमनपुरी बकेनिया, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को 28 फरवरी 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया।

 

 

* 02 मोबाइल फोन

* घटना में प्रयुक्त 01 सिम कार्ड

* 01 डेबिट कार्ड

* आधार कार्ड व पैन कार्ड

* केनरा बैंक की पासबुक व चेकबुक

* एक्सिस बैंक, यस बैंक की चेकबुक

* एसबीआई के 03 चेक

* 830 रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

 

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ/साइबर श्री नीलेश आनंद भरणे (IPS) के पर्यवेक्षण में की गई। प्रकरण की विवेचना निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार पंत, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं, रुद्रपुर द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि

 

* सोशल मीडिया पर आने वाले फर्जी निवेश ऑफर से सावधान रहें।

* अनजान व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप में जुड़कर निवेश न करें।

* कम समय में अधिक मुनाफे के लालच में न आएं।

* किसी भी APK फाइल को बिना सत्यापन डाउनलोड न करें।

* गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर भुगतान न करें।

 

वित्तीय साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

 

एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन की मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।

Ad Ad