पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: स्वास्थ्य, कुम्भ-2027 और आपदा सुरक्षा परियोजनाओं को करोड़ों की सौगात…

Light-Beige-Photo-Collage-Home-Decor-Blog-Banner-24-1
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून–पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देते हुए स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन निर्णयों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।

 

सबसे पहले जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय में चिकित्साधिकारियों के लिए 6 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹4 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और चिकित्सकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित Police Command Control Center भवन निर्माण के लिए ₹50.27 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। साथ ही हर की पैड़ी से ललतारों सेतु तक गलियों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु ₹9 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इन कार्यों से कुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के लक्सर खंड के स्थान पर स्मार्ट सिटी पीआईयू, लो.नि.वि., देहरादून से कार्य कराए जाने को भी स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खानपुर में असुरक्षित सेतुओं के तहत मोटर मार्ग के किलोमीटर 23 पर क्षतिग्रस्त एप्रोच के सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹6.67 करोड़ की योजना के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹2.67 करोड़ जारी किए गए हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए ₹32.50 करोड़ की मांग के सापेक्ष ₹25 करोड़ की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से अवमुक्त करने को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

इसके अतिरिक्त विभिन्न जनपदों में बाढ़ एवं भू-कटाव से सुरक्षा हेतु भी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां दी गई हैं। जनपद चम्पावत की पूर्णागिरी तहसील में हुड्डी नदी से ग्राम छानीगोठ की सुरक्षा हेतु ₹5.75 करोड़ की योजना के तहत ₹2.30 करोड़ की प्रथम किश्त, चमोली के गैरसैंण में रामगंगा नदी तट पर सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹6.83 करोड़ के सापेक्ष ₹2.74 करोड़, उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखंड में हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी तट पर सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹10.24 करोड़ के सापेक्ष ₹4.10 करोड़ तथा देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु ₹4.30 करोड़ के सापेक्ष ₹1.72 करोड़ की प्रथम किश्त स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

नगर पंचायत ईमलीखेड़ा में लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए ₹13.90 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार, रिखणीखाल का नाम शहीद अनुज नेगी के नाम पर रखे जाने को भी मंजूरी दी गई है।

 

मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, कुम्भ मेला-2027 की सुदृढ़ तैयारियां, आपदा प्रबंधन तंत्र की मजबूती तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का व्यापक विकास सुनिश्चित होगा। प्रदेश सरकार का यह कदम जनहित और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

 

Ad