देवभूमि में विकास का महोत्सव: पीएम मोदी के आगमन और दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर लॉन्च की भव्य तैयारियां तेज…

0
FB_IMG_1775617647966
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस-वे) के शुभारम्भ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में एक उच्चस्तरीय बैठक कर सभी विभागों को समन्वित और प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए “ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण” बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सरकारी आयोजन न होकर जन-उत्सव का रूप ले। उन्होंने निर्देश दिए कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल बन सके।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी लोक नृत्यों की भव्य प्रस्तुति इस आयोजन की विशेष पहचान बने। साथ ही, कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक और आधुनिक साज-सज्जा के समन्वय से सजाने और अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मंच देने के निर्देश भी दिए गए।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ उत्साहपूर्वक भाग लें। उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व राज्यभर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि यह आयोजन स्वच्छ, सुंदर और यादगार बन सके।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर लॉजिस्टिक्स, परिवहन और निवेश के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का शुभारम्भ उत्तराखण्ड के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

 

बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी साझा की।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *