बिग ब्रेकिंग–अवैध खनन पर सरकार का सख्त प्रहार: हरिद्वार-लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ से ज्यादा जुर्माना…

FB_IMG_1773887476111
खबर शेयर करें -

 

 

 

हरिद्वार/देहरादून–उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए खनन माफियाओं पर बड़ा शिकंजा कसा है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर 14 स्टोन क्रेशरों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

 

 

 

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की प्रवर्तन टीम को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

कार्रवाई के तहत सभी क्रेशरों का ‘ई-रवाना’ पोर्टल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जिससे उनका संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। यह कार्रवाई हरिद्वार के बाडीटीप और लक्सर क्षेत्र के फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुजरा, नेहन्दपुर व झीवरहेडी सहित कई इलाकों में एक साथ की गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

इस पूरे अभियान का नेतृत्व निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने किया। टीम में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला खान अधिकारी के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी शामिल रही। मौके पर पैमाइश और जांच के बाद अवैध खनन और भंडारण की पुष्टि की गई।

 

 

 

यह कार्रवाई MMDR एक्ट 1957 और उत्तराखंड खनिज नियमावली 2021 के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

सरकार के इस सख्त रुख से साफ संकेत मिल गया है कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

 

 

 

Ad