बिग ब्रेकिंग–GMFX GLOBAL LIMITED घोटाला: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंपनी मालिक गिरफ्तार…

FB_IMG_1764206689432
खबर शेयर करें -

नैनीताल। बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED निवेश घोटाले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने कंपनी के मालिक बिमल रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामला सामने आने पर दिनांक 18 जनवरी 2026 को वादी श्री पार्थ परासर, निवासी कपिल कॉलोनी, बड़ी मुखानी, नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि GMFX GLOBAL LIMITED के मालिक बिमल रावत एवं उनकी पत्नी रुबी रावत द्वारा एक सुनियोजित योजना के तहत लोगों को 25–30 महीनों में निवेश राशि दोगुनी करने का लालच दिया गया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

वादी द्वारा नवंबर और दिसंबर 2024 में 5–5 लाख रुपये की दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये का निवेश किया गया। अभियुक्तों ने निवेश पर प्रतिमाह 8 प्रतिशत ब्याज देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मात्र 1,90,000 रुपये मूलधन एवं इतनी ही राशि ब्याज के रूप में वापस की गई। शेष 8,10,000 रुपये वापस न कर वादी के साथ धोखाधड़ी की गई।

प्रकरण के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 20/26, धारा 316(5), 318, 3(5) बीएनएस एवं उत्तराखंड जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना की जिम्मेदारी व0उ0नि0 श्री भूपेन्द्र मेहता को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2026 को अभियुक्त बिमल रावत को तलब कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान अन्य संभावित अभियुक्तों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
बिमल रावत पुत्र भोला सिंह रावत, उम्र 38 वर्ष, निवासी गोकुल धाम सोसायटी, ईको टाउन के पास, थाना मुखानी, नैनीताल। मूल निवासी ग्राम रघुली, थाना पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने आम जनता से अपील की है कि शॉर्टकट कमाई के लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई किसी भी फर्जी योजना में निवेश न करें और ऐसी धोखाधड़ी से सतर्क रहें।

Ad