बिग ब्रेकिंग–थार से हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाला चालक गिरफ्तार, SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की सख्ती, वाहन सीज, मुकदमा दर्ज, लाइसेंस निरस्त…
नैनीताल/हल्द्वानी–SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की सख्ती, वाहन सीज, मुकदमा दर्ज, लाइसेंस निरस्त। नैनीताल पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सख्त और त्वरित कार्रवाई की गई है।
दिनांक 19.12.2025 की रात्रि को वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) के चालक द्वारा हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर अपनी व आम जनता की जान जोखिम में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने संबंधित वाहन चालक की पहचान कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
SSP के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को चिन्हित किया गया।
चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 20.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा: चालक को हिरासत में लिया गया। खतरनाक व उतावलेपन से वाहन चलाने पर वाहन सीज किया गया। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई।
SSP नैनीताल का सख्त संदेश
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट शब्दों में कहा—
➡️ स्टंटबाजी, हुड़दंग, अराजकता व कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
➡️ सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
जनता से अपील
नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि:
* कानून का पालन करें
* सुरक्षित वाहन चलाएं
* स्टंटबाजी और हुड़दंग से दूर रहें
➡️ कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर लगातार बनी हुई है।
