मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात, चोरों ने राधिका ज्वैलर्स को बनाया निशाना…

radhika-jewellers-kusumkhera-haldwani-gold-jewellery-showrooms-rsv5tvkumk
खबर शेयर करें -

मुखानी थाना क्षेत्र स्थित राधिका ज्वैलर्स में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर पीछे के रास्ते से दुकान के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

बताया जा रहा है कि दुकान के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान में प्रवेश किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुखानी थाना प्रभारी (एसओ) सहित पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरी में कितने नुकसान का अंदेशा है, इसका आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है। इलाके में घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Ad Ad