बिग ब्रेकिंग–रेलवे, पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोज़र…

IMG-20260425-WA0000
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर। उधम सिंह नगर में एम्स के पास रेलवे और पीडब्ल्यूडी की भूमि पर बनी अवैध बेनी मजार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए हटा दिया। लंबे समय से विवादों में रही इस अतिक्रमण पर आखिरकार बुलडोज़र चला, जिससे सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित भूमि रेलवे और लोक निर्माण विभाग (PWD) की है, जिस पर बिना अनुमति के मजार का निर्माण कर लिया गया था। मामले की जांच और नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को खाली कराकर अतिक्रमण हटाया गया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कदम से क्षेत्र में यातायात और विकास कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वहीं प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण करने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति अवश्य लें।

Ad Ad