बिग ब्रेकिंग–झूठे मुकदमों पर पत्रकारों का गुस्सा फूटा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग..

FB_IMG_1777080111979
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। जनहित से जुड़े मुद्दों पर खबर प्रकाशित करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजय पाठक के खिलाफ दर्ज कथित झूठे मुकदमों को लेकर हल्द्वानी के पत्रकारों में तीखा आक्रोश देखने को मिला। इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

ज्ञापन में कहा गया कि 28 मार्च को प्रकाशित एक जनहित समाचार जिसमें क्षेत्र में अतिक्रमण और मार्ग अवरोध का मुद्दा उठाया गया था के बाद संबंधित पक्ष गिरजेश पाण्डे द्वारा पत्रकार को निशाना बनाया जा रहा है। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करते हुए बार-बार विधिक नोटिस भेजे जा रहे हैं, न्यायालय में वाद दायर किए जा रहे हैं और कोतवाली में झूठे आरोपों के आधार पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, जिससे मानसिक और कानूनी दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

पत्रकारों ने इसे स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, झूठे मुकदमों को निरस्त किया जाए और भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में संजय पाठक के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी गिरजेश पांडे की मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान राहुल सिंह दर्मवाल, गुरमीत सिंह, अजय सिंह चौहान, नीरू भल्ला, समाजसेवी सुशील भट्ट, गिरीश भट्ट, एडवोकेट मोहन कांडपाल, गोविंद सिंह घसियाल, अशोक सिंह बोहरा, शाहवेज खान, गोविंद बिष्ट, उदयवीर सिंह, रेहान खान, अमित कुमार चौधरी, नाजिम खान, कुणाल अरोरा, आशुतोष कोकिला, सचिन जोशी और मिथुन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Ad