उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया माल्टा मिशन का ऐलान…

FB_IMG_1767781114062
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून स्थित ITBP स्टेडियम, सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कृषकों से संवाद किया और माल्टा व नींबू की खटाई का स्वाद लिया। उन्होंने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके तहत माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस मिशन से पर्वतीय क्षेत्रों के कृषकों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आडू, पुलम और नींबू प्रजाति सहित अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि माल्टा महोत्सव जैसे आयोजन किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके। इस अवसर पर IG, ITBP श्री संजय गुंज्याल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।