संस्कृति और जनसेवा का संगम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…

FB_IMG_1774269953106
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज एक विशेष पहल के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी” पंचांग टेबल कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। यह कैलेंडर न केवल समय और तिथियों की जानकारी देता है, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रस्तुत करता है।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों के साथ-साथ पारंपरिक त्योहारों और व्रतों का समावेश किया गया है, जिससे लोगों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस तरह के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है। विशेष बात यह है कि इसमें मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह, श्री दीप कोश्यारी और श्री किशोर भट्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह पहल राज्य की संस्कृति और विकास की झलक को एक साथ प्रस्तुत करने का एक अनूठा प्रयास मानी जा रही है।

 

 

Ad