बिग ब्रेकिंग–बसानी में मल से मशरूम उत्पादन का मामला उजागर, ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन सख्त…

FB_IMG_1766207404337
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–बसानी क्षेत्र में मल का प्रसंस्करण कर मशरूम उगाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। ग्रामीणों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एसडीएम ने संबंधित इकाई को नोटिस जारी करते हुए सभी वैध प्रदूषण प्रमाण पत्रों के साथ तलब किया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी के समीप मल का प्रसंस्करण कर मशरूम उत्पादन किया जा रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

शिकायत मिलते ही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालक को नोटिस भेजा है। नोटिस में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज, अनुमति पत्र और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। नियमों के तहत कार्य होने पर ही ऐसी किसी भी गतिविधि को अनुमति दी जा सकती है। वहीं ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और एसडीएम के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

Ad Ad