बिग ब्रेकिंग–संपत्ति विवाद बना हथियार लाइसेंस रद्द होने की वजह, भूजियाघाट के होटल स्वामी विकास किरोला का पिस्तौल लाइसेंस निरस्त…

0
FB_IMG_1764641326131
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

नैनीताल। भूजियाघाट स्थित बलोट होटल के स्वामी विकास किरोला का शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके पिता एवं सगे भाइयों द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें उन्होंने अपने जीवन को लेकर भय व्यक्त किया था।

 

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उपलब्ध अभिलेखों, तथ्यों एवं न्यायालय में लंबित वादों के अवलोकन के उपरांत यह निर्णय लिया। जांच में सामने आया कि विकास किरोला पुत्र स्व. जी.एस. किरोला का अपने पिता और भाइयों के साथ संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पारिवारिक विवाद की प्रकृति को देखते हुए अधिकारियों ने इसे अत्यंत संवेदनशील और तनावपूर्ण माना।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

 

शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन को अवगत कराया था कि पारिवारिक वैमनस्य के चलते भावनात्मक उत्तेजना की स्थिति बनी हुई है और हथियार का दुरुपयोग होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि भूमि एवं संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवादों में शस्त्र की उपलब्धता स्थिति को और अधिक गंभीर एवं घातक बना सकती है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के विवाद न केवल पारिवारिक शांति को प्रभावित करते हैं, बल्कि लोक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे में शस्त्र लाइसेंस का बने रहना जनहित में उचित नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

 

उपरोक्त सभी तथ्यों और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने विकास किरोला का पिस्तौल लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लोक शांति एवं सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *