बिग ब्रेकिंग–एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में कांस्य पदक जीतकर शिवांगी पांडेय ने किया देश और प्रदेश का नाम रोशन…

IMG-20251220-WA0022
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

हल्द्वानी की होनहार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शिवांगी पांडेय ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दुबई में 07 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में शिवांगी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड, विशेषकर हल्द्वानी क्षेत्र में खुशी की लहर है।

 

 

 

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम की छात्रा शिवांगी ने एशिया के शीर्ष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की। उनकी खेल प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास ने उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच पर पदक तक पहुँचाया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से हल्द्वानी लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाइयाँ दीं।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

शिवांगी का खेल सफर लगातार उपलब्धियों से भरा रहा है। जुलाई 2025 में उन्होंने युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सितंबर 2025 में लखनऊ में आयोजित यूथ नेशनल पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उन्होंने सिंगल्स में स्वर्ण और मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कांस्य पदक भी जीता।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

शिवांगी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती गीतिका बल्यूटिया, प्राचार्य श्री अनुराग माथुर, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने शिवांगी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवांगी की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिवांगी की उपलब्धियाँ यह साबित करती हैं कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने भी शिवांगी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

 

 

शिवांगी पांडेय की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और यह भारत की बढ़ती वैश्विक खेल शक्ति को दर्शाती है।

 

 

 

 

Ad Ad