बिग ब्रेकिंग–कप्तान ने स्कूल बस पलटने के मामले का लिया संज्ञान, चालक पर मुकदमा दर्ज, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि…

IMG-20250828-WA0022
खबर शेयर करें -

 

 

 

हल्द्वानी। स्कूल बस पलटने के मामले में SSP NAINITAL लिया संज्ञान, चालक पर मुकदमा दर्ज, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, स्कूल बसों की फिटनेस जांच के सख्त निर्देश।

 

 

 

सुबह जयपुर बीसा के पास BLM स्कूल बस पलटने की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा गम्भीरता से लिया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

पुलिस द्वारा बस चालक अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी पदमपुर, देवरिया लालकुआ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना की जांच क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि कल प्रातः 06 बजे से पूरे जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी स्कूल/कॉलेजों की बसों की फिटनेस, परमिट व स्पीड लिमिट की जांच की जाएगी और ऐसे स्कूल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जो बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह पाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

Ad Ad Ad