बिग ब्रेकिंग–कप्तान ने लापरवाही बरतने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी व दो सिपाही को किया निलंबित…

IMG-20230927-WA0023
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ड्यूटी में बार-बार लापरवाही की शिकायतें मिलने पर गुरुवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपा जोशी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सक्रियता और तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार देर रात एसएसपी की ओर से महिला दरोगा व एएचटीयू प्रभारी दीपा जोशी और उन्हीं की टीम के सिपाही मोहन सिंह के साथ-साथ एक अन्य सिपाही हिमांशु जोशी के निलंबन के आदेश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

जानकारी के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ बार-बार ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी ने इसकी जांच कराई तो मामला सही पाया गया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

इसके बाद तीनों पर कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया। बता दें कि सिपाही हिमांशु भीमताल थाना एसओ के चालक के पद पर तैनात हैं।

Ad