बिग ब्रेकिंग–टेंडर भुगतान के बदले रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब: JE फैसल खान 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

patwari-arrested-taking-bribe-in-satna
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड। टेंडर के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगना एक जूनियर इंजीनियर को भारी पड़ गया। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए JE फैसल खान को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

बताया जा रहा है कि आरोपी JE ने ठेकेदार के लंबित टेंडर भुगतान को पास कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी। परेशान ठेकेदार ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच कर ट्रैप बिछाया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता जैसे ही रिश्वत की रकम लेकर आरोपी के पास पहुंचा, ट्रैप टीम ने मौके पर दबिश देकर फैसल खान को ₹50,000 लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Ad