ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा धमाका: IPL सट्टा गैंग का करोड़ों का खेल बेनकाब, 3 गिरफ्तार…

IMG-20260521-WA0055
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। हल्द्वानी में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस को IPL सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SOG और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश करते हुए 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

पुलिस के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में IPL मैच पर सट्टा खिलाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और SOG की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से तीनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रतिदिन करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा संचालित कर रहे थे और अब तक लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये का सट्टा खिलाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

गिरफ्तार आरोपी

* रवि गुप्ता उर्फ झबरा (35) निवासी दुर्गा कॉलोनी, बनभूलपुरा

* रोहित गुप्ता (22) निवासी दुर्गा कॉलोनी, बनभूलपुरा

* मोहित प्रसाद (30) निवासी नारायण नगर, मुखानी

 

 

बरामदगी

* 6 मोबाइल फोन

* एक रजिस्टर और पेन

* ₹51,100 नकद

* क्रेटा कार (UP-25EL-4419) सीज

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में धारा 13G एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

बताया गया कि मुख्य आरोपी रवि गुप्ता पर पहले से भी आबकारी एक्ट, जुआ अधिनियम और NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

 

 

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

 

Ad Ad