बिग ब्रेकिंग–बिंदुखत्ता में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब…

IMG-20260521-WA0014
खबर शेयर करें -

नैनीताल। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता स्थित बीना जोशी के कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल एवं महामंत्री प्रकाश कापड़ी के साथ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जया कर्नाटक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में लालकुआं विधानसभा सीट पर कांग्रेस का विधायक जिताकर भेजने तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत और मेहनत से जुटने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकता और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, शेखर जोशी, कुंदन सिंह मेहता, प्रमोद कॉलोनी, राजेंद्र खनवाल, मीना कपिल, रजनी, सरस्वती ऐरी, राधा दानू, ममता भट्ट, उर्मिला धामी, दीपा बिष्ट, चंपा चीलवाल, राधा आर्य, मंजू जोशी, किरन जोशी, आशु जोशी, रमेश जोशी, हंसी बहुगुणा, डॉ. ललित जोशी, पुष्पा तिवारी, पुष्पा जोशी, मुन्ना बिष्ट, त्रिलोक सिंह मंटू, विनोद बिष्ट, चन्दन बोरा, मीना बोरा, ममता, शीला पाण्डे, कमला पलड़िया, गीता जोशी, दीपा पाण्डे, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

 

Ad