बिग ब्रेकिंग–महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल: धामी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सर्वदलीय समर्थन का किया आह्वान…

FB_IMG_1774161644652
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून–पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के सभी सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखा है। यह पहल 16 अप्रैल से संसद में प्रस्तावित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विशेष सत्र से पहले की गई है, जिसका उद्देश्य इस महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक सहमति बनाना और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि यह प्रस्तावित विशेष सत्र देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने इसे देश की आधी आबादी—महिलाओं—को निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भागीदारी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

 

धामी ने जोर देते हुए कहा कि एक समावेशी और सशक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब महिलाओं को समान अवसर मिलें और वे नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे आएं। उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं—चाहे वह अंतरिक्ष हो, खेल जगत, सशस्त्र बल या स्टार्ट-अप्स।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से इस ऐतिहासिक अवसर पर एकजुट होकर महिला आरक्षण के इस महत्वपूर्ण विधेयक का समर्थन करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

यह पहल न केवल राजनीतिक सहमति की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह देश में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने और लोकतंत्र को और अधिक समावेशी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Ad Ad