बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, EVCL टूर्नामेंट आयोजक हिरासत में…

Banner-15
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले EVCL क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले ही बड़ा घोटाला सामने आ गया है। क्रिकेट मैच की टीम बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी टूर्नामेंट आयोजक विकास ढाका बताया जा रहा है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार 3 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में EVCL के तहत क्रिकेट मैच आयोजित होने थे। आयोजक विकास ढाका ने विभिन्न राज्यों के लोगों से टीम बेचने और मैच में शामिल कराने के नाम पर मोटी रकम वसूली। आरोप है कि पूर्व विधायक नारायण पाल सहित कई राज्यों के क्रिकेट प्रेमियों और टीम मालिकों से लाखों रुपये ठगे गए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

जब पीड़ितों को न तो तय सुविधाएं मिलीं और न ही आयोजनों को लेकर स्पष्ट जानकारी दी गई, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आयोजक विकास ढाका को होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और ठगी की कुल रकम, पीड़ितों की संख्या व नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

फिलहाल इस घटना से क्रिकेट प्रेमियों और आयोजनों पर भरोसा करने वालों में नाराज़गी और आक्रोश देखा जा रहा है।

 

 

 

 

Ad