मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अहम फैसले, पेंशन से लेकर पेयजल और सड़कों तक करोड़ों की स्वीकृतिया…

0
FB_IMG_1769697885267
खबर शेयर करें -

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यहित में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंज़ूरी देते हुए विकास कार्यों को नई गति दी है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती देवकी काण्डपाल पत्नी स्व० जयदत्त काण्डपाल, निवासी कुसुमखेडा, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) को 17 मई 2023 से ₹20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन अनुमन्य किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

 

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड संख्या 59 सीतापुर सरोवर में वॉटर बॉडी रीजुवेनेशन प्रोजेक्ट हेतु ₹1.68 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड रायपुर में बांदल नदी पर जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्य हेतु ₹2.19 करोड़, बीजापुर नहर के हेड के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु ₹5.00 करोड़ तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अंतर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना के लिए ₹84.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

शिक्षा एवं छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों को भी मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता दी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर राजकीय बालक छात्रावास, कण्डोली (देहरादून) में अनुरक्षण कार्य हेतु ₹46.56 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं राजा बाबू पब्लिक इंटर कॉलेज, आसफग्रान्ट (हरिद्वार) को हाईस्कूल के लिए ₹2.00 लाख एवं इंटरमीडिएट के लिए ₹3.00 लाख, कुल ₹5.00 लाख का आवर्तक सहायता/टोकन अनुदान स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त हर्ष पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार को ₹1.00 लाख प्रतिवर्ष की प्रोत्साहन धनराशि देने का भी अनुमोदन किया गया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने जिला कारागार, देहरादून में वर्तमान भूमिगत विद्युत केबल एवं पैनल को बदलकर समुचित क्षमता की आर्मर्ड केबल एवं पैनल स्थापित किए जाने हेतु ₹85.22 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

 

 

 

ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद पिथौरागढ़ में भी कई योजनाओं को हरी झंडी दी गई। विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अंतर्गत अखुली ग्राम पंचायत में संपर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹54.80 लाख, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जोशागांधी नगर से कोटाखड़िक इमला ट्रैक रूट/अश्वमार्ग (TSP) निर्माण हेतु शेष ₹30.55 लाख तथा विकासखण्ड मूनाकोट के अंतर्गत ग्राम सभा घुर्चू तोक पंतरा से अखुली तोक बुर्गर तक संपर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹83.93 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

इन सभी स्वीकृतियों से राज्य में बुनियादी ढांचे, पेयजल, शिक्षा, जल संरक्षण और ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास को मजबूती मिलेगी।

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *