बिग ब्रेकिंग–जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा निवासी पांच लोगों के असलहा लाइसेंस किए निरस्त…

Screenshot_20260122_180825_Gallery
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र के पांच लोगों के असलहा लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। यह निर्णय जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

प्रशासन द्वारा जिन लोगों के असलहा लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनमें साजिद नबी, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद गुफरान, शाकिर हुसैन और मोहम्मद जहीर शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इन सभी व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके आधार पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट कहा कि असलहा लाइसेंस रखना एक जिम्मेदारी है, न कि अधिकार। जिन लोगों की गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं, उनके हाथों में हथियार रहने देना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

उन्होंने आम जनता से अपील की कि बिना किसी ठोस और आवश्यक कारण के असलहा लाइसेंस बनवाने से बचें। प्रशासन की प्राथमिकता जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

Ad Ad