बिग ब्रेकिंग–एक क्लिक में उड़ गए 1.71 लाख: साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी को बनाया शिकार…

4d0c5f5b06298d100c2f878f5741581e
खबर शेयर करें -

 

 

पिथौरागढ़। साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि अब कानून के रखवालों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। पिथौरागढ़ जिले के एक पुलिसकर्मी के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने महज कुछ मिनटों में 1.71 लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी संजीव यादव ने जब अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो उन्हें संदिग्ध लेन-देन का पता चला। जांच करने पर मालूम हुआ कि 29 मई की देर रात उनके विभिन्न बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से कुल 1.71 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

ठगों ने अलग-अलग खातों से क्रमवार रकम निकाली। कुछ ही मिनटों के भीतर पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक खातों के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड से भी पैसे ट्रांसफर कर लिए गए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के सभी बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े थे, फिर भी साइबर अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए खातों तक पहुंच बना ली।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

पीड़ित पुलिसकर्मी ने मामले की तहरीर कोतवाली बेरीनाग में दी है। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रांजैक्शन के जरिए रकम कहां भेजी गई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों की पहचान और धनराशि की बरामदगी के लिए तकनीकी जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा और साइबर सतर्कता की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Ad Ad