नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 82 लाख की स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को मिली बड़ी सफलता…

IMG-20260107-WA0019
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

 

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

दिनांक 06 जनवरी 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड पर चेकिंग के समय एक संदिग्ध मोटरसाइकिल संख्या UK18R-6945 को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन सवार व्यक्ति के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 82 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजीत सिंह पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद उधमसिंहनगर (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक मुनाफे के लिए बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़ा गया।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है। अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

 

1. उप निरीक्षक दिलीप कुमार

2. कांस्टेबल भानु प्रताप

3. कांस्टेबल सुरेन्द्र

4. कांस्टेबल प्रेम प्रकाश

 

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और यह स्पष्ट संदेश गया है कि ड्रग्स फ्री देवभूमि के संकल्प को तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Ad