देहरादून में पहली बार होगा ARCHEX–The Architectural Expo 2026 आर्किटेक्चर, इंटीरियर एवं कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री का भव्य संगम…
देहरादून। देहरादून में पहली बार ARCHEX – The Architectural Expo 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी 9 से 11 जनवरी 2026 तक रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, क्रॉस रोड, देहरादून में आयोजित होगी।
ARCHEX 2026 आर्किटेक्चर, इंटीरियर, एक्सटीरियर एवं कंस्ट्रक्शन मटीरियल इंडस्ट्री से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों को एक ही मंच पर प्रस्तुत करेगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल उत्पादों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स, बिल्डर्स और उद्योग जगत के बीच सशक्त व्यावसायिक संवाद और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना है।
इस आयोजन का आयोजन Devbhoomi Architects Association एवं Laghu Udyog Bharati – उत्तराखंड के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर Ar. D.K. Singh, अध्यक्ष – देवभूमि आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने कहा,
“ARCHEX देहरादून के आर्किटेक्ट्स के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ उन्हें राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स, नई तकनीकों और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के अवसर प्राप्त होंगे।”
Ar. Suryamani, उपाध्यक्ष एवं Ar. Gaurav Singh, कोषाध्यक्ष – देवभूमि आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने भी इस आयोजन को उत्तराखंड के आर्किटेक्ट्स और डिज़ाइनर्स के लिए विकास, नवाचार और नए अवसरों का द्वार बताया। वहीं Dr. Vijay Singh Tomar, राज्य प्रमुख – लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड ने कहा,
“ARCHEX जैसे आयोजन लघु एवं मध्यम उद्योगों को सीधे आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स से जोड़ते हैं, जिससे स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय पहचान और नए बाज़ार मिलते हैं।”
इस आयोजन के आयोजक Minds Media and Management Pvt. Ltd. के निदेशक Mr. Inder Dhingra एवं Mr. B.S. Rana ने बताया कि ARCHEX देहरादून आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स, ठेकेदारों और विद्यार्थियों के लिए ज्ञान-वर्धन, नेटवर्किंग और व्यावसायिक संभावनाओं का सशक्त मंच साबित होगा।
उन्होंने कहा कि ARCHEX देहरादून न केवल शहर बल्कि पूरे उत्तराखंड की निर्माण और डिज़ाइन इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।
आयोजन विवरण
तिथि: 9, 10 एवं 11 जनवरी 2026
📍स्थान: रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, क्रॉस रोड, देहरादून
