सावधान उत्तराखंड– कोरोना की दस्तक, प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील..

Screenshot_20221222-100148_Samsung Internet
खबर शेयर करें -

देहरादून– कोरोना संक्रमण एक बार फिर से विश्व के कई देशों में लोगों की नींद उड़ा रहा है, चीन समेत कई देश संक्रमण की चपेट में फिर से आ चुके हैं जिसके बाद केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।

एडवाइजरी में सभी राज्यों को संक्रमण और वायरस के म्यूटेशन पर नजर रखने को कहा गया है। उत्तराखंड में भी कोविड नियमों का पालन करने के लिए अपील की गई है, स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार की ओर से उत्तराखंड के सभी जिलों के सीएमओ को अलर्ट रहने और कोविड-19 मरीजों के सैंपल की जांच करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार ने राज्य के सभी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है और मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से किए जाने को कहा है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...
Ad Ad