बिग ब्रेकिंग–सीएम की घोषणा/जिस स्थान पर तोड़ा अतिक्रमण, वहां बनेगा बनभूलपुरा पुलिस थाना…

Screenshot_20240210_062229_Facebook
खबर शेयर करें -

देहरादून–नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में हुए उपद्रव को लेकर कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

उपद्रवियों को लगातार चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस और कानून अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिस जगह पर अराजक तत्वों ने उत्पात किया है। उसे खाली कर लिया गया है। उस अतिक्रमण स्थान पर थाना का निर्माण होगा। एक बेहतर थाना स्थापित करने के साथ ही अराजक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।

Ad