मां बनने के बाद आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट, लिखी ये बात.

0
Capture.JPG-5
खबर शेयर करें -

मुंबई– अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर की इस साल अप्रैल में शादी हुई थी। आलिया ने अपने गर्भवती होने की घोषणा इस साल जून में की थी। आलिया ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने और रणबीर के पहले बच्चे को जन्म दिया है। वहीं आलिया कपूर ने  इंंस्टाग्राम पर नोट शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि बच्ची का जन्म हुआ है।

वह आलिया प्रसव के लिए सुबह साढ़े सात बजे पहुंचीं। वह पिछले कुछ समय से पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नियमित रूप से अस्पताल आती थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि कपूर परिवार बच्ची के जन्म की घोषणा के लिए जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगा। आलिया और रणबीर ने इस साल सितंबर में रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में पहली बार साथ काम किया। आलिया करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी। जबकि रणबीर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ और लव रंजन की एक फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे।

रणबीर की मां ने भी शेयर की खुशी।

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कई नोट शेयर किया है। उन्होंने भी खुशी जाहिर की है। साथ ही मिल रही बधाइयों को भी नोट पर शेयर किया है। वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमां ने नीतू कपूर के साथ फोटो शेयर करते हए खुद को बुआ और मां को दादी मां बनने की बधाई दी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *