गौला गेट पर प्रशासन की सख्ती: ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, एक वाहन सीज, दो दर्जन से ज्यादा चालान…

FB_IMG_1772941602732
खबर शेयर करें -

 

लालकुआं (नैनीताल): जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को लालकुआं के गौला गेट पर परिवहन विभाग, खनन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन को सीज कर दिया गया, जबकि दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।

 

 

 

अभियान का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सिंह ने किया। टीम ने खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग, तिरपाल से ढकने की व्यवस्था, तौल कांटे पर वजन की प्रक्रिया और खनन क्षेत्र में चल रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी पता चला कि कई जगहों पर तौल पर्चियों में लोड का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुधार के निर्देश दिए और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

 

संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खनन सामग्री ले जाने वाले सभी वाहनों को नियमानुसार तिरपाल से ढककर ही परिवहन करना होगा और सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का पालन अनिवार्य होगा।

 

 

 

चेकिंग अभियान के दौरान करीब 20–30 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिनमें कई वाहनों के चालान किए गए और एक वाहन को ओवरलोडिंग के मामले में सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि खनन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित खनन नीति और नियमों के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो, प्रदूषण पर नियंत्रण रहे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

इस दौरान खनन पर्यवेक्षक जय प्रकाश, वन विकास निगम के नरेंद्र मर्तोलिया, परिवहन विभाग के एसई गिरीश कांडपाल, निधि सिंह, महेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Ad Ad