ओवररेटिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: मदिरा दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई अनियमितताएं उजागर…

0
FB_IMG_1775788950037
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल–जिले में मदिरा दुकानों पर हो रही ओवररेटिंग की लगातार शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। राजस्व विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अनुज्ञापित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

 

कालाढूंगी क्षेत्र में उपजिलाधिकारी विपिन पंत के नेतृत्व में मुख्य बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर छापेमारी की गई। टीम ने अपनी पहचान छुपाकर ग्राहक बनकर शराब खरीदी और डिजिटल भुगतान के माध्यम से साक्ष्य जुटाए। जांच में पाया गया कि रॉयल स्टैग की बोतलों पर अंकित एमआरपी से अधिक कीमत वसूली जा रही थी। इसके अलावा मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी ओवररेटिंग की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

जांच के दौरान कई अन्य खामियां भी उजागर हुईं दुकान में बिलिंग मशीन बंद पाई गई, ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे थे, स्टॉक और बिक्री रजिस्टर में भारी अंतर मिला तथा सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में भी अनियमितताएं स्पष्ट दिखीं। दुकान के बाहर रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

इसी क्रम में लालकुआं तहसील क्षेत्र में भी उपजिलाधिकारी रेखा कोहली द्वारा चार मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यहां भी देशी और विदेशी दोनों प्रकार की दुकानों पर एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई। साथ ही बिलिंग मशीन खराब, स्टॉक पंजिका अधूरी, बिक्री रजिस्टर गायब और पुलिस सत्यापन न होने जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

राजस्व विभाग की टीम ने सभी मामलों में साक्ष्य संकलित कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को कार्रवाई हेतु भेज दी है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम जनता के साथ किसी भी प्रकार की ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मदिरा दुकानदारों में खौफ का माहौल है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *