बिग ब्रेकिंग–ऑपरेशन प्रहार: मुखानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, एसओ सुशील जोशी के नेतृत्व में बड़ी सफलता…
नैनीताल जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस ने शानदार कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष सुशील जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान स्कूटी से 4 पेटी (192 टेट्रा पैक) किन्नू मसालेदार देशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
वहीं, बनभूलपुरा पुलिस ने भी अलग कार्रवाई में एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।
मुखानी पुलिस की इस सफलता से साफ है कि SO सुशील जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। लगातार हो रही ऐसी सख्त कार्यवाहियों से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
