देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 565 केस सामने आए; 78 एक्टिव, दो की मौत, बच्चों में बढ़ते संक्रमण को लेकर स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी, लक्षण होने पर घर पर रखने की सलाह…

IMG_7c7387c2-acf1-4e79-a66f-48ff17f93d19
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ कार्यालय की ओर से स्कूलों समेत आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। खासतौर पर बच्चों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 565 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं, जिनमें 78 मामले वर्तमान में एक्टिव हैं। संक्रमण के चलते दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  देहरादून–कैंट में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ से लेकर गली–मोहल्लों तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी...

 

स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि जिन बच्चों में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दें, उन्हें स्कूल न भेजा जाए। आवश्यक होने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। इसके साथ ही स्कूलों में बड़ी गैदरिंग वाले आयोजनों को फिलहाल टालने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर आयुक्त का शिकंजा, हर वार्ड की लाइटों का होगा हिसाब–किताब, रोजाना मौके पर पहुंचेगी पालिका की टीम; खराब लाइटों की मरम्मत में देरी पर होगी जवाबदेही...

 

सीएमओ ने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरती जाए और चिकित्सकीय परामर्श लिया जाए।

यह भी पढ़ें:  देहरादून–कैंट में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ से लेकर गली–मोहल्लों तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी...

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू और डेंगू से बचाव एवं उपचार को लेकर अखबारों के माध्यम से भी व्यापक एडवाइजरी जारी की जा रही है। विभाग का जोर संक्रमण की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार पर है।

 

Ad