उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; IPS देवेन्द्र पींचा, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से बने एसएसपी पौड़ी…

FB_IMG_1791710774396
खबर शेयर करें -

नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया, मणिकांत मिश्रा बने ऊधमसिंह नगर के एसएसपी, अर्पण यदुवंशी को नैनीताल की कमान…

 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय और पीएसी की तैनातियों में भी बदलाव किया गया है।

 

इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी का हुआ है। उन्हें एसएसपी नैनीताल के पद से हटाकर सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें:  जनसुनवाई में दीपक रावत का एक्शन: पूर्व सैनिक की पत्नी को दुर्घटना बीमा दिलाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, भूमि विवाद में भी कराया समाधान...

 

वहीं, मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पदोन्नत जिम्मेदारी के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—

 

1. डॉ. मंजूनाथ टीसी– एसएसपी नैनीताल से सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।

2. पंकज भट्ट– सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बैलपड़ाव।

3. मणिकांत मिश्रा– पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर।

4. अमित श्रीवास्तव-I– पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना।

यह भी पढ़ें:  गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, अलमारी से उड़ाए सोने के कड़े और लाखों की नकदी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

5. श्वेता चौबे– एसएसपी टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय।

6. अमित श्रीवास्तव-II– पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली।

7. देवेन्द्र पींचा– सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी।

8. अर्पण यदुवंशी– सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल।

9. विशाखा अशोक भदाणे– सेनानायक आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय।

10. अजय गणपति कुमार– एसएसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक एसडीआरएफ।

11. सर्वेश पंवार– एसएसपी पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय।

12. जितेन्द्र मेहरा– एसपी बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय।

13. सरिता डोबाल– पुलिस अधीक्षक सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी।

14. हरीश वर्मा– सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।

15. सुरजीत पंवार– एसपी चमोली से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय।

यह भी पढ़ें:  संविधान दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को मिलेंगे 25 लाख रुपये; सभी जिलों के कार्यालय होंगे आधुनिक...

16. शाहजहां जावेद खान– अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस।

17. जगदीश चन्द्र– पुलिस अधीक्षक नगर नैनीताल से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर।

 

 

शासन की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और पुलिस इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती होगी। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को किस तरह नई दिशा देते हैं।

 

Ad Ad