हल्द्वानी– न्यू इयर और क्रिसमस को लेकर देनी थी सप्लाई, फिल्मी अंदाज में शराब तस्करी, पकड़ी गई 60 पेटीयां…

IMG-20221225-WA0046.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर से हरियाणा ब्रांड की 60 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुष्पा फिल्म की स्टाइल में टैंकर के अंदर छुपाकर यह शराब लाई जा रही थी जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, पकड़ी गई शराब की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर सप्लाई करने के लिए इस शराब को लाया जा रहा था, पुलिस अब जांच में जुट गई है कि हरियाणा ब्रांड की ये शराब कहां कहां सप्लाई होनी थी, साथ ही तस्करी की आशंका को देखते हुए जिले के सभी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।

Ad