उत्तराखण्ड–यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर और कालेज इकाई कार्यकारणी करी घोषित…

IMG-20230822-WA0002
खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी–एमबीपीजी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में अभाविप ने हल्द्वानी नगर की एमबीपीजी इकाई और महिला महाविद्यालय की कार्यकारणी की घोषणा करी।

बैठक का शुभारंभ प्रदेश मंत्री रितांशु कंडारी ने करके नवनियुक्त कार्यकारणी की घोषणा करी। बैठक में नगर अध्यक्ष डा सुरेंद्र पडियार, नगर मंत्री निखिल सोनकर, नगर सह मंत्री आलोक त्रिपाठी, यतिन पाण्डे को नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

एमबीपीजी कालेज इकाई अध्यक्ष पर निश्चय शर्मा, कालेज मंत्री गुंजन बिष्ट, कालेज सह मंत्री भूमिका लटवाल, ललित मेवाड़ी को नियुक्त किया।

महिला महाविद्यालय कालेज इकाई अध्यक्ष सोनी पाण्डे, कालेज मंत्री चांदनी नेगी को नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

बैठक में नए छात्र–छात्राओं को अभाविप के बारे में जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमो को लेकर चर्चा की।

बैठक में प्रदेश सह संगठन मंत्री अंकित सुंदरियाल, पूर्व विभाग प्रमुख इंद्रजीत सिंह, विभाग संगठन मंत्री दीपक रावत, जिला संयोजक कौशल बिरखनी, जिला मंत्री ईशा बदलवाल, नगर विस्तारक दीपेंद्र कुल्याल आदि उपस्थित रहे।