बिग ब्रेकिंग–एसएसपी की साइबर ठगों ने बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए ये खबर…

25_11_2022-cyber_fraud_23227749
खबर शेयर करें -

साइबर ठगों ने एसएसपी ऊधम सिंह नगर की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आईडी से जुड़े लोगों से संपर्क कर सतर्क किया। 

साइबर ठग तरह तरह से लोगों को झांसे में लेकर रुपये हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। अब साइबर ठग पुलिस अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, जिसके बाद जरूरी काम का हवाला देते हुए ऑनलाइन पेमेंट करने को कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

पूर्व में आए ऐसे मामलों में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर फर्जी आईडी बंद करा दी थी। इधर, मंगलवार को फेसबुक में एसएसपी ऊधम सिंह नगर डाॅ. मंजूनाथ टीसी की भी साइबर ठग ने फर्जी आईडी बना दी। जिसके बाद कुछ लोगों ने एसएसपी की आईडी की जानकारी उसमें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो कुछ के पास फर्जी आईडी से रिक्वेस्ट गई।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

इस दौरान फर्जी आईडी से कई लोगों को साइबर ठगों ने मैसेंजर में मैसेज भी किया। इसका पता चलते ही पुलिस की आईटी सेल ने एसएसपी की फर्जी फेसबुक आईडी में जुड़े लोगों से संपर्क किया और जानकारी दी और अनफ्रेंड करने की अपील की। फर्जी आईडी बनाने वालों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

Ad Ad