उत्तराखण्ड–प्राधिकरण और रैरा के खिलाफ किसानों की टकरार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े आंदोलन का बजाया बिगुल…

IMG-20230822-WA0010
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में रजिस्ट्री प्रकरण के मामले में रेरा एक्ट के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संघर्ष समिति में प्रेस वार्ता करते हुए एक बार फिर प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मीडिया के सामने प्रेस वार्ता करते हुए किसान संघर्ष समिति ने साफ कहा की नया शहर बसाने और रेरा के नियम लागू करने के नाम पर न सिर्फ किसानों से उनकी जमीन औने पौने दामों में छीनी जाएगी बल्कि प्राधिकरण निजी निवेशकों के नाम पर सरकारी डीलरों को शहर में उतारने की साजिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

किसान संघर्ष समिति हर हाल में इसका विरोध करेगी, यही नहीं आने वाली 25 अगस्त को हल्द्वानी नगर निगम में रेरा के नियमों के संबंध में आयोजित वर्कशॉप में भी किसान संघर्ष समिति हिस्सा नहीं लेगी और जल्द पूरे जिले में एक बहुत बड़ी महापंचायत कर सरकार और प्रशासन को उनकी मंशा के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेगी।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

वार्ता में संघर्ष समिति के सदस्यों ने कई प्रकार के उदाहरण पेश किए जिसमें यह बताया गया कि कैसे प्राधिकरण किसानों की जमीनों को हड़पने का षड्यंत्र रच रहा है। साथी उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सभाओं के बाद जिले में एक बहुत बड़ी महापंचायत की जाएगी जिस की तारीख जल्द घोषित की जाएगी और उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

किसान संघर्ष समिति के सदस्य ललित जोशी, बलजीत सिंह, अर्जुन बिष्ट, जीवन कार्की, प्रशिक्षित मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Ad