उत्तराखंड–हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: ₹408.82 करोड़ की नमामि गंगे परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी का अनुरोध…

0
FB_IMG_1771900936751
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ की तैयारियों और नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में गंगा की निर्मलता, स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त धनराशि जारी करने और इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल तथा जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार का अनुरोध भी किया।

 

 

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर असिंचित भूमि की सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक अतिरिक्त पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे हरिद्वार जनपद के भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमान है कि लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से हरिद्वार कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि गंगा संरक्षण के लक्ष्य को और अधिक सुदृढ़ करते हुए यह आयोजन पर्यावरणीय दृष्टि से भी एक आदर्श उदाहरण बनेगा।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुंभ 2027 की तैयारियों को समयबद्ध, सुव्यवस्थित और सतत विकास के सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *