उत्तराखंड–कोरोना की दस्तक के बाद जनमानस में डर का माहौल, डाक्टर की सलाह–अनावश्यक दवाएं न खाएं, काढ़ा भी पूछकर लें…

covid-jn-1-variant-update-symptoms-virus-spreading-india-no-need-to-panic-2023-12-8953cb27a0d21f225988852efe087b16
खबर शेयर करें -

केरल में कोरोना की दस्तक के बाद लोगों में एक बार फिर डर का माहौल है। हल्की खांसी या जुकाम, बुखार में लोग कोरोना की जांच के लिए अस्पताल जा रहे हैं। डॉक्टर के पास आकर कोविड जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को अनावश्यक जांच न करवाने और अनावश्यक दवाएं न लेने को कह रहे हैं।

दून अस्पताल की इमरजेंसी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि पिछली बार अधिकतर लोगों ने काढ़ा पिया। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं भी लीं। ऐसे में कुछ लोगों में दवाओं के ओवरडोज से समस्या हो गई थी। यह समस्या अबतक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

दून अस्पताल की मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नारायणजीत सिंह का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं न लें। कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 ओमिक्रॉन का ही एक म्यूटेशन है। उम्मीद है कि इस बार कोविड की दूसरी लहर की तरह हालात नहीं होंगे।

Ad