बिग ब्रेकिंग–सीबीआई ने इस अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा रंगेहाथ, विभाग में मचा हड़कंप…

cbi-0_574_H@@IGHT_500_W@@IDTH_600
खबर शेयर करें -

सीबीआई ने शुक्रवार को हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां ईपीएफओ के रीजनल ऑफिस में तैनात एक लोअर डिविजनल क्लर्क को 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ईपीएफओ ऑफिस में तैनात क्लर्क विजय शंकर सिंह पर आरोप है कि वह एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी से पेंशन लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत उसकी तरफ से सीबीआई के देहरादून दफ्तर में की गई थी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी में मौजूद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंदर चलने वाले ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में छापा मारा। यहां क्लार्क को 1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

सीबीआई की टीम शुक्रवार रात आरोपी कलर्क को लेकर देहरादून रवाना हो गई। शनिवार को गिरफ्तार क्लर्क को देहरादून में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

Ad