उत्तराखण्ड–देवभूमि का एक और लाल आतंकियों से लोहा लेते हुआ शहीद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दु:ख…

IMG-20231222-WA0015
खबर शेयर करें -

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक बार फिर से आतंकियों ने नापाक हरकत की है। पुंछ में आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर हमला किया। जिसमें पांच जवान शहीद हो गये हैं। इसके साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान बीरेंद्र सिंह शहीद भी शहीद हुआ है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

बीरेंद्र सिंह 15 वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है, कल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुचेगा।

शहीद बीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद बीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है। उनके के पिता किसान है। माता गृहणी हैं। बीरेंद्र के बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं। बहन की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

भाई बहनों में नायक बीरेंद्र सिंह सबसे छोटे थे, बीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है, वही जवान के शहीद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में पूरी सरकार शहिद के परिजनों के साथ है और पूरे राजकीय सम्मान के साथ शाहिद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

Ad