बड़ी खबर–प्राधिकरण संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने दो कॉलोनियों में पकड़ी गड़बड़ी, करी यह कार्यवाही…

IMG-20230821-WA0033
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के केसर कॉलोनी फेस 2 में चंदन भोजक एवं डेवलेपर प्रदीप कर्नाटक द्वारा कॉलोनी विकसित करते वक़्त पार्क के लिए स्थल आरक्षित किया गया था। उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके संबंध में कॉलोनी वासियों द्वारा जिलाधिकारी वंदना सिंह को शिकायती पत्र दिए जाने के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

डेवलपर एवं भूस्वामी को पार्क की भूमि विक्रय ना किए जाने के संबंध में भू स्वामी को निर्देशित करते हुए नोटिस भी जारी किया गया है।

प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत देवला तल्ला मे चालान अंतर्गत कॉलोनी में बैंक लोन के लिए ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मानचित्र स्वीकृति प्रदान किए जाने एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने का मामला संज्ञान मे आने पर उक्त के संबंध में खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी से संबंधित ग्राम विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने हेतु पत्राचार किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

प्राधिकरण क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार केवल प्राधिकरण को ही प्राप्त है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रधान के माध्यम नक्शे के संबंध मे कोई भी अभिलेख जारी किया जाना वैध नहीं है।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

Ad