नैनीताल पुलिस में हर्ष का माहौल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल बनीं अपर पुलिस अधीक्षक, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कंधों पर अलंकार सजाकर दी शुभकामनाए…



नैनीताल। क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर पदोन्नत होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा पीपिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनके कंधों पर नई रैंक के अलंकार लगाकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी के रूप में दीपशिखा अग्रवाल द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता एवं समर्पण भावना पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
वर्ष 2017 बैच की PPS अधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने अपने सेवा काल में जनपद ऊधमसिंह नगर, S.P.R., विजिलेंस तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के रूप में कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह भी उपस्थित रहे।
समारोह के माध्यम से नैनीताल पुलिस परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
