बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में शांति-व्यवस्था को मजबूत करने हेतु बनभूलपुरा में पुलिस-प्रशासन की महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक सम्पन्न…

IMG-20251130-WA0030
खबर शेयर करें -

 

 

 

हल्द्वानी–रेलवे अतिक्रमण मामले पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले के मद्देनज़र SSP नैनीताल श्री मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर शनिवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी हल्द्वानी, एडीएम श्री शैलेन्द्र नेगी एवं श्री मनोज कत्याल सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने सभी को शांति बनाए रखने, कानून व्यवस्था का सम्मान करने और किसी भी अफवाह से दूर रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

अधिकारियों का स्पष्ट संदेश

 

 

 

* सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पूर्ण सम्मान और पालन किया जाएगा।

* सोशल मीडिया पर भ्रामक, उकसाने वाली या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट न करें।

* मामला संवेदनशील है, अतः संयम, धैर्य और आपसी सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

* गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

* मोहल्लों और परिवारों तक सही जानकारी पहुँचाने में सभी नागरिक सहयोग करें।

 

 

 

अधिकारियों ने बनभूलपुरा के जागरूक नागरिकों की सक्रिय भूमिका की सराहना की और कहा कि क्षेत्र के लोग हमेशा से शांति व आपसी भाईचारे के समर्थक रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

नागरिकों का आश्वासन

 

 

बैठक में मौजूद नागरिकों व जनप्रतिनिधियों — मोहम्मद नबी, मौलाना मुफीम कासमी (उमर मस्जिद), पार्षद सलीम सैफी, पार्षद इमरान खान, तस्लीम अंसारी, पार्षद धर्मवीर सहित अन्य लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे और शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग देंगे।

 

उपस्थित अधिकारीगण

 

 

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी सहित बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

अंत में अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि—

“फैसला चाहे जो भी हो, वह सर्वोपरि है। शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग दें।”

 

 

इस सकारात्मक व रचनात्मक बैठक ने क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का मजबूत संदेश दिया।

 

 

 

Ad