आस्था केदारनाथ–महिला द्वारा गर्भगृह में नोट उड़ाने के मामले में पुलिस को दी गई तहरीर, कहा धार्मिक भावनाओं को पहुंची हैं ठेस…

IMG_20230221_090754-2
खबर शेयर करें -

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में एक महिला द्वारा नोट उड़ाने का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जी हां यह मामला केदारनाथ मंदिर की गोपनीयता पर भी सवाल खड़ा कर रहा हैं। एक ओर मंदिर के गर्भगृह में जाकर महिला नोट उड़ा रही हैं। दूसरी ओर पुजारी लोग पूजा अर्चना कर रहे है।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

साथ में गर्भगृह में महिला द्वारा नोटों की बरसात करने का वीडियो को वायरल किया जा रहा हैं, जो साफ तौर पर हिन्दू भावनाओं के साथ छेड़छाड़ प्रतीत होती है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की ओर से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गयी कि 18जून को एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट उड़ाये गए और वीडियो वायरल की गई। जिससे न सिर्फ हिंदू संस्कृति को ठेस पहुंची है, वही भक्तो तथा समाज को एक नकारात्मक संदेश भी जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सम्बन्धी सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।

Ad Ad