“तेरी नथ गड़ी दे…” से सराबोर कुसुमखेड़ा: बैठकी होली में झूम उठा पूरा इलाका, आप भी देखिए वीडियो…

0
IMG-20260302-WA0024
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हल्द्वानी–रंग, रस और राग की अनूठी छटा के बीच कुसुमखेड़ा में इस बार बैठकी होली की खास धूम देखने को मिली। पारंपरिक कुमाऊंनी होली गीत “तेरी नथ गड़ी दे…” की मधुर गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।

 

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

होल्यारों की टोलियां घर-घर पहुंचीं और सुर-ताल के साथ लोकसंस्कृति की सुंदर झलक पेश की। सुबह से ही ढोलक और मंजीरे की थाप पर राग-रागिनियों से सजी बैठकी होली की महफिलें जम गईं। हर घर में होल्यारों का स्वागत अबीर-गुलाल और मिठाइयों के साथ किया गया।

 

 

बुजुर्गों ने शास्त्रीय अंदाज में होली गायन की परंपरा को निभाया, तो युवाओं ने भी पूरे उत्साह से सुरों में सुर मिलाकर माहौल को जीवंत बना दिया। बैठकी होली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। कुसुमखेड़ा में इस आयोजन ने आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

इस अवसर पर सोनम शाही, रीतू रौतान, नीतू डसीला, पूजा पाण्डेय, पूनम कोठारी, गंगा शाही, तारा, आनंदी शाही समेत दर्जनों होल्यारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। देर शाम तक चली होली गायन की महफिलों ने पूरे क्षेत्र को रंग और संगीत के उल्लास में डुबोए रखा।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *