उत्तराखंड में प्रशासनिक सर्जरी: सचिवों के विभाग बदले, मीनाक्षी सुंदरम को सिंचाई की कमान…

FB_IMG_1772459268176
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एआर मीनाक्षी सुंदरम को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सिंचाई विभाग का प्रभार भी दिया गया है। यह निर्णय सचिव दीपेंद्र चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया।

 

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रिटायरमेंट के बाद खाली हुई जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। इसी क्रम में सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सचिव युगल किशोर पंत को सौंपी गई है। पंत अब तक सिंचाई विभाग का दायित्व संभाल रहे थे। नए आदेश के तहत सिंचाई विभाग में उनके ऊपर प्रमुख सचिव के रूप में मीनाक्षी सुंदरम की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

मीनाक्षी सुंदरम पहले से ही ऊर्जा और नियोजन विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं। साथ ही वे उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईडीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं। इसके अलावा गंगा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में भी उनकी सक्रिय भूमिका बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। राज्य में सिंचाई, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर सरकार ने प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने का संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव आगामी परियोजनाओं की गति तेज करने और विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। आने वाले समय में इस निर्णय का असर राज्य की विकास योजनाओं पर देखने को मिल सकता है।

Ad Ad