राहत की खबर–एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, 14.2 किलोग्राम सिलेंंडर के ये हैं आज के रेट.

Screenshot_20221102-075547_Google
खबर शेयर करें -

दिवाली के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम हुई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि देश की सरकार तेल कंपनियां हर महीने के शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के प्राइस में बदलाव करती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कई महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price Reduced) के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इसके जरिए आम लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देने की कोशिश की है. इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में लगातार कमी की जा रही है. इसके द्वारा होटल, खाने पीने की दुकानों में खाना बनाने के कॉस्ट में कमी आएगी।दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1744 रुपये में मिलेगा.कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा.मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1696 रुपये में मिलेगा. चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा. घरेलू गैस सिलेंडर का प्राइस- 14.2 किलो दिल्ली- 1053 रुपये कोलकता- 1079 रुपये मुंबई- 1052.5 रुपये चेन्नई- 1068.5 रुपये।

Ad