बड़ी खबर उत्तराखंड– अवैध खनन पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डंपर सीज और दो वाहन सरकारी संपत्ति घोषित।

0
खबर शेयर करें -

वन विभाग की कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।

रुद्रपुर– तराई पश्चिमी वन प्रभाग में वन कर्मियों का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी हैं इसी क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी कुन्दन कुमार के निर्देश पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के काशीपुर रेंज के वन कर्मियों द्वारा गश्त के दौरान 02 डम्पर को उप खनिज का अवैध अभिवहन करते हुए पकड़ा गया जिसे हल्दूआ वन परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया। वाहन को मय उप खनिज सीज कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग की कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभागीय वनाधिकारी/प्राधिकृत अधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के न्यायालय में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 52 के अंतर्गत सीज किये गए वाहनों के संबंध में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान श्री कुन्दन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी/प्राधिकृत अधिकारी द्वारा उपखनिज के अवैध खनन में संलिप्त वाहनों की पुष्टि होने पर कुल 02 वाहनों को राज्यसात सरकारी संपत्ति घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *